महंगाई मुद्दे पर दोनों सदनो में हंगामा, राज्यसभा बुधवार तक स्थगित
नई दिल्ली । संसद का मानसूत्र प्रारंभ हो गया है, और विपक्ष ने वही किया जो लगातार वो कहते आ रही थी। यानी कि महंगाई पर हंगामा। महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई । इससे पहले मंगलवार को मॉनसून सत्र में भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया। इस हंगामे के चलते दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव और इस पर मतदान चाहता है। लेकिन, सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया। सरकार सिर्फ चर्चा कराने के लिए ही राजी है।
लोकसभा में नियम 56 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश होता है और इसमें मत- विभाजन का प्रावधान होता है। विपक्ष ने राज्यसभा में भी नियम 168 के तहत बहस की मांग की है जिसमें वोटिंग का प्रावधान है। विपक्ष वोटिंग के नियम के तहत महंगाई पर चर्चा कराना चाहता है जिससे सरकार के साथ उन पार्टियों को भी लपेटा जा सके जो इस मुद्दे पर हंगामा तो खूब करते हैं लेकिन सरकार के ख़िलाफ़ वोट नहीं देना चाहते।













Click it and Unblock the Notifications