छेड़खानी के आरोपी दलित युवक को उल्टा लटका कर पीटा
इस मामले में मुखिया के पति एवं जनता दल (युनाइटेड) के नेता को पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस महानिदेशक को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पढ़ें दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर दबंगों ने की पिटाई
पुलिस के अनुसार मनसुरपुर हलैया गांव निवासी कैलाश महतो के पुत्र 14 वर्षीय राजेश महतो पर गांव की ही एक लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप था। इस मामले में तेहरा कला ग्राम पंचायत में पंचायत बैठाई गई।
इस पंचायत में फैसले के बाद मुखिया संगीता देवी के पति एवं वैशाली जिला जद (यु) के महासचिव शंभु शरण ने राजेश को खुलेआम उल्टा लटका कर न केवल लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की बल्कि कई तरीके से यातना दी तथा बेइज्जत किया।
इस पिटाई से आरोपी की हालत काफी बिगड़ गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद घायलावस्था में राजेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पढ़ें दलित की जमीन पर मंदिर, प्रसाद में भेद-भाव
वैशाली जिला के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने सोमवार को बताया कि राजेश के पिता के बयान के आधार पर सोमवार को इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस उपाधीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं।
इधर, मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वैशाली जद (यु) के अध्यक्ष सुशील चौरसिया ने बताया कि शंभु शरण को पार्टी से निकाल दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications