बिहार में बारिश से मौसम सुहावना
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 21.4 मिलीमीटर, भागलपुर में 53.6 और पूर्णिया में 15.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश मुंगेर में 185़ 0 मिलीमीटर दर्ज की गई है।
लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार की सुबह पटना का तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 26.5, गया का 25.8 और पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। केंद्र के मुताबिक इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications