गंगोत्री से गोमुख कांवड़ अभी भी प्रतिबंधित
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि अभी मौसम खराब है और मार्ग भी। ऐसे में यात्रा का परिचालन जोखिम भरा रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम सुधरने तक यात्रा रूकी रहेंगी। उन्होंने संभावना जताई है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो यात्रा शुरू होने में चार-पांच दिन और लग सकते हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री व गोमुख के बीच देवगाड में अचानक बादल फटने की घटना के कारण भागीरथी नदी पर बना लकड़ी का पुल बह गया। इस घटना में एक कांवड़िए की भी बह जाने से मौत हो गई थी। मृतक कांवड़िया पिन्टू उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले में गुलावटी का निवासी था। इस घटना में एक दर्जन कांवड़िए भी इसी तरह दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications