नक्सलियों के 'शहीद सप्ताह' के मद्देनजर उड़ीसा में सुरक्षा कड़ी
एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों ने राज्य के तीन जिलों मल्कानगिरी, रायगाड़ा और गजपति में पोस्टर और पर्चे बांटे हैं। इसमें लोगों से सरकार और व्यवस्था के खिलाफ लड़ने के लिए उनका साथ देने को कहा गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने इन इलाकों में पुलिस बलों की संख्या को बढ़ा दिया है और सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है।"
प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सुरक्षा बलों से हुई झड़पों में मारे गए नक्सली नेताओं की याद में मनाए जाने वाले 'शहीद सप्ताह' के लिए लोगों और पार्टी सदस्यों का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि भारत में नक्सल आंदोलन के संस्थापक चारु मजूमदार की 28 जुलाई 1972 को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। तभी से नक्सली इस अवसर पर 'शदीह सप्ताह' मनाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications