हिमाचल में बस खाई में गिरी, 2 की मौत
शिमला के उपायुक्त जे. एस. राणा ने बताया कि छोपाल खंड में कुप्वी के समीप शाम करीब पांच बजे हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस खाई में जा गिरी।
उन्होंने बताया, "बचाव दल मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन मूसलाधार बारिश के चलते बचाव अभियान प्रभावित हुआ है।"
बस शिमला से कुप्वी के लिए जा रही थी। पुलिस अधीक्षक आर. एम. शर्मा ने कहा कि 30-32 यात्री बस में सवार थे। बस परिचालक के मुताबिक दो शव निकाल लिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications