पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है जयपुर

आमेर से शुरू होने वाली अरावली की पहाड़ियों में घिरा यह ऐतिहासिक शहर इन दिनों हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। बादलों ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रखा है। इस साल गर्मी में शहर का पारा 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया था। बारिश की फुहारों के बाद आजकल यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया है।

आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़, जमवारामगढ़, झालना डूंगरी और जयपुर के बीचों बीच स्थित मोतीडूंगरी क े छोटे-बड़े पहाड़ दूर से ही देखने में आंखों को सूकून देते हैं। राजस्थान कला महाविद्यालय के एक युवा चित्रकार इस नजारे पर फरमाते हैं कि लगता है मानो प्रकृति ने खुले आसमान में चित्रकारी कर दी है।

सुहाने मौसम के चलते कार्यालयों में कामकाज के बावजूद लोग छुट्टी लेकर आमेर, नाहरगढ़ और सागर जैसे मनमोहक पर्यटनस्थलों पर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

पर्यटन विभाग के एक क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि मानसून की बरसात अगर वक्त पर हो जाती और यहां के रामगढ़ बांध में पानी आ जाता तो मस्ती का आलम और ही होता।

सावन शुरू होते ही शहर के बाजारों में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान महिलाओं के लिए राजस्थानी लहरिया बाजारों में सजे हुए मिल जाएंगे। सात रंगों का इस अनूठी साड़ी को पहनने के बाद युवतियों का झूलों पर लहरिया के गीत गुनगुनाना, यहां की पुरानी परम्परा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+