अमित शाह को कांग्रेस फंसा रही है : भाजपा
सुषमा के साथ संवादाता सम्मेलन में राज्यसभा मे विपक्ष के नेता अरुण जेटली और पार्टी महासचिव रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। जेटली ने भी केंद्र सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी माने जाने वाले शाह पर शेख की फर्जी मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों को फोन करने का आरोप है। राज्य पुलिस का दावा है कि शेख लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शेख को 26 नवंबर 2005 को एक कथित फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था। उसकी पत्नी कौसर बी तभी से लापता है।
इस वर्ष 12 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय ने कथित फर्जी मुठभेड़ में शामिल गुजरात और राजस्थान के पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में एक फरवरी को मामला दर्ज किया गया। अब तक इस मामले में 15 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications