रेल हादसे की चौतरफा निंदा, ममता बनी निशाना
अयोग्य हैं रेलमंत्री
लालू प्रसाद ने सोमवार को मोतिहारी के दौरे पर जाते हुए पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वर्तमान रेल मंत्री के कार्यकाल में रेल हादसे बढ़े हैं। उन्होंने इन रेल हादसों की गंभीरता से जांच की आवश्यकता बताई। तो वहीं पासवान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह रेल मंत्रालय के कायरें को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ममता पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाग लें या फिर रेल मंत्रालय संभालें।
ममता से रेल मंत्रालय वापस लो
तो वहीं भाजपा के प्रवक्ता तरुण विजय ने सोमवार को पूछा कि बार-बार हो रही रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेल मंत्रालय क्यों नहीं कदम उठा रहा है।उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए रेल मंत्रालय का उपयोग कर रहीं हैं, इसलिए बेहतर होगा कि उनको बिना मंत्रालय का मंत्री बना दिया जाए। भाजपा ने बनर्जी को रेल मंत्रालय के कामकाज पर ध्यान देने की सलाह दी।













Click it and Unblock the Notifications