बिहार में आम्रपाली एक्सप्रेस में लूटपाट
पटना। यदि आपकी ट्रेन बिहार से गुजर रही है, तो सावधान हो जाएं। बिहार में ट्रेनों में लूटपाट की घटनाओं में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। इसीक्रम में मंगलवार तड़के यहां के बेगूसराय जिले में हथियार बंद लुटेरों ने आम्रपाली एक्सप्रेस में जमकर लूटपाट की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह लूटपाट खगड़िया और बेगूसराय रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। विरोध करने पर लुटेरों ने दो लोगों की पिटाई भी की।
लूटपाट की घटना के बाद गुस्साए यात्रियों ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। बिहार में बीते छह महीने में रेलगाड़ियों में लूटपाट की एक दर्जन से ज्यादा वारदातें हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications