नायडू और साथियों को औरंगाबाद जेल भेजा गया
नायडू और उनके साथियों को 26 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब उन्हें हरसुल इलाके में बनी औरंगाबाद केंद्रीय जेल में रखा जाएगा।
टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू और उनके समर्थकों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे नांदेड़ जिले में महाराष्ट्र-आंध्रप्रदेश सीमा से आठ किलोमीटर भीतर स्थित धर्माबाद कस्बे में गोदावरी नदी पर बन रहे बाभाली बांध के निर्माण का विरोध कर रहे थे।
टीडीपी नेताओं को लेकर जा रहे पुलिस दल के शाम चार बजे जेल परिसर पहुंचने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications