भोपाल में मेट्रो चलने में लग सकते हैं 7 साल : श्रीधरन
भोपाल नगर निगम द्वारा बीआरटएस कारीडोर एवं बढती आबादी के बीच यातायात पर प्रस्तुत प्रजेंटेशन के मौके पर चर्चा करते हुए श्रीधरन ने मेट्रो रेल सर्वेक्षण शुरू करने से पहले सिटी मोबेलिटी प्लान एवं कंप्रेहेन्सिव ट्रांसपोर्ट प्लान बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा होने के बाद राज्य सरकार जब भी निर्देश देगी, डीएमआरसी मेट्रो रेल के लिए सर्वेक्षण शुरू कर देगा।
मेट्रो रेल परियोजना पर आने वाले खर्च का खुलासा करते हुए श्रीधरन ने बताया कि यह काफी खर्चीली परियोजना है जिस पर प्रति किलो मीटर 100 से 110 करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौर ने कहा कि भोपाल की जरूरत मेट्रो रेल है और इसका विकल्प कुछ और नहीं हो सकता। मेट्रो रेल के लिए जापान सहित अन्य देश कम ब्याज दर पर कर्ज देते हैं इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications