भारतीयों से घृणा के चलते साथी की आंखें फोड़ डाली
लैचमैन रामनरीने एक सामूहिक आवास में अवसाद का इलाज करा रहा था। वह उसी के कमरे में रहने वाले जैसन वालेस की नस्लीय हिंसा का शिकार हो गया। वालेस ने रामनरीने की आंखें निकालकर उसे अंधा बना दिया।
समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक जैसन वालेस ने अपने हाथों से रामनरेन की आंखों पर हमला किया। वालेस को इस हमले के लिए कोई अफसोस नहीं है।
वालेस और रामनरीने क्वींस विलेज अपार्टमेंट में साथ रहते थे। वालेस रामनरीने को बार-बार मार डालने के लिए धमकाता रहता था।
रामनरीने के वकील माइकल ग्रॉसमैन का कहना है, "वालेस अस्थिर और आक्रामक हो गया था।" उन्होंने कहा, "वह (रामनरीने) लगातार मेरे मुवक्किल को धमकाता रहता था कि वह उसे मार डालेगा और उसकी हड्डियां तोड़ देगा, क्योंकि वह भारतीयों से नफरत करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications