रक्षा खरीद पर 80 अरब डॉलर खर्च करेगा भारत

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। देश में रक्षा क्षेत्र में खरीदारी पर खर्च अगले पांच साल में 80 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

कंसल्टेंसी फर्म डेलाइट के मुताबिक भारत की खरीदारी के चलते दुनिया की प्रमुख विमान और रक्षा कंपनियों में विकास की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

डेलाइट ने भारतीय रक्षा खर्च पर जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "भारत और मध्य-पूर्व के रक्षा क्षेत्र में जोरदार बढ़ोतरी की संभावना है। भारत अगले पांच साल में इस क्षेत्र में 80 अरब डॉलर तक खर्च कर सकता है।"

वर्ष 2010-11 में भारत की रक्षा खरीद का बजट अनुमान 32 अरब डॉलर का है।

भारत में डेलाइट के निर्माण क्षेत्र प्रमुख कुमार कादास्वामी ने कहा, "योजनागत व्यय में बढ़ोतरी के चलते वैश्विक विमान और रक्षा कंपनियों को नए अवसर मिलेंगे।"

डेलाइट के मुताबिक सामान्य तौर पर रक्षा क्षेत्र में ज्यादा खर्च करने वाले अमेरिका और ब्रिटेन इस समय खर्च में कटौती कर रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग अपने रक्षा शोध एवं विकास खर्च में पांच प्रतिशत की कमी कर सकता है वहीं ब्रिटेन के खर्च में जोरदार कमी आ सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+