अभिनव प्रौद्योगिकी का पेटेंट जरूरी : सैम पित्रोदा
नैनो तकनीक पर आधारित उत्पाद बनाने वाली कंपनी बिलकेयर टेक्नोलॉजीज द्वारा आयोजित एक समारोह में सोमवार को पित्रोदा ने कहा कि नैनो तकनीक पर आधारित नकल न की जा सकने वाली आईडी (नॉन क्लोनेबल आई) से उत्पादों, आईडी कार्ड और दस्तावेजों को विश्वसनीय, सुरक्षित और प्रमाणित बनाने में मदद ली जा सकती है। इन तकनीकों का पेटेंट लिया जाना चाहिए अन्यथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां इन प्रौद्योगिकियों का अधिग्रहण करने का प्रयास कर सकती हैं।
इस क्षेत्र में जागरुकता की कमी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा देश के ज्यादातर वकील बौद्धिक संपदा कानून के प्रति जागरुक नहीं है। उन्होंने वकीलों सहित सभी प्रौद्योगिकी कंपनियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications