महाराष्ट्र विधानमंडल में गूंजे तेदेपा विरोधी नारे

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानमंडल में सोमवार को उस समय भारी कोलाहल मचा, जब बाबली बांध के मुद्दे पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के विरोध में दोनों सदनों में नारे लगाए गए। बाद में दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

सप्ताहांत अवकाश के बाद सुबह सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष जाकर चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लहराते हुए बाबली बांध मुद्दे को राजनीतिक रंग दिए जाने की निंदा की।

सदस्यों ने सदन में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की निंदा की और उनके अपने राज्य में लौटने की मांग की। उन्होंने नारा लगाया, "चंद्रबाबू नायडू चले जाओ।"

यहां तक कि सत्तापक्ष के कुछ सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए। विपक्ष के नेता एकनाथ खाडसे ने मांग की कि उनके स्थगन प्रस्ताव पर तुरंत विचार किया जाए।

हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष दिलीप वाल्से-पाटिल ने सदन को दो बार 20 मिनट के लिए स्थगित किया। बाद में उन्होंने पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+