रंग लाई मेहनत, पीएसएलवी हुआ सफल
धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-15 ने सोमवार सुबह यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित होने के बाद रिमोट सेंसिग उपग्रह कार्टोसेट-2 बी समेत पांच उपग्रहों को उनकी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। चार चरण वाले 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी सी-15 को 51 घंटे की उलटी गिनती पूरी होने के बाद आज सुबह नौ बज कर 22 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया।
यह भारतीय रिमोट सेंसिंग उपग्रह श्रृंखला का 17 वां उपग्रह है। इस उपग्रह का निर्माण मुख्यत: रिमोट सेंसिंग सेवाओं के लिए आंकडे़ इकट्ठा करने के लिए किया गया है। कार्टोसेट-2 और 2 ए दो-दो भारतीय रिमोट सेंसिंग उपग्रह इस समय अंतरिक्ष में हैं और इस प्रकार की सेवाएं दे रहे हैं।
कार्टोसेट-2 बी पैन्क्रोमेटिक कैमरा लगा है जो 9.6 किलोमीटर की पट्टी को इमैजिंग करने में समर्थ है। इस कैमरे द्वारा भेजी गई तस्वीरें गांवों का अनुमान लगाने, नक्शा बनाने, शहरी आधारभूत ढांचे और यातायात प्रणाली की योजना बनाने में बहुत मदद मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications