महबूबा ने प्रधानमंत्री का आग्रह ठुकराया

महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं प्रधानमंत्री की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे फोन किया। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। उन्होंने हमें बैठक में शामिल होने की सलाह दी लेकिन इसमें शामिल होने की अपनी अक्षमता से मैंने उन्हें अवगत कराया। यह जाहिर करना मेरे लिए दुखद था।"
पढ़ें: मनमोहन सिंह करेंगे पवार की पावर कम!
मनमोहन सिंह ने शनिवार रात को महबूबा से फोन करके सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया था। महबूबा ने कहा कि कश्मीर घाटी की स्थिति बहुत खराब है। जब तक कि कोई बड़ी पहल नहीं की जाती और कैद जैसी स्थिति में रहने वाले लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते तब तक राज्य सरकार के स्तर पर कुछ भी नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से माफी मांग ली है। लेकिन हम उनकी ओर से बड़ी पहल का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि उमर अब्दुल्ला की सरकार ऐसी बैठकें बुलाकर असफलताओं को छिपाना चाहती है। उन्होंने जो फैसले लिए वह नहीं लिए जाने चाहिए थे।
उन्होंने कहा कि लोगों के गुस्से को दबाने के लिए उन्होंने अत्यधिक बल का प्रयोग किया और यह जताने की कोशिश की कि जैसे घाटी में वह केवल इकलौते राष्ट्रवादी हैं। महबूबा ने कहा कि सर्वदलीय बैठक केवल नुकसान की भरपाई करने और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आंख में धूल झोंकने का प्रयास है।
पढ़ें: अमरनाथ गुफा में मोबाइल सेवा शुरू
उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है और उनके समक्ष चार बिंदु भी रखे हैं। इनमें घाटी में मीडिया पर से प्रतिबंध हटाने, सेना की वापसी और राज्य सरकार द्वारा शुरू दमन रोकने की मांग की गई है।"
उल्लेखनीय है कि महबूबा ने शनिवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगी। खुद उमर ने उनसे सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का आग्रह किया था।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications