मनमोहन सिंह करेंगे पवार की पावर कम!

नई दिल्ली। हो सकता है शरद पवार की गुहार काम आ जाये। और उनकी अर्जी कबूल हो जाए। संकेत मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले इसी महीने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि शरद पवार का वजन कुछ कम हो जायेगा।

वैसे भी पीएम साहब को इस बात पर ध्यान तो देना ही था आखिर कार बात शरद पवार की जो थी। यह जानकारी सरकार के विश्वस्त सूत्रों ने दी है। इससे एक दिन पहले सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने अपनी जिम्मेदारियां घटाने की इच्छा जताई थी। मंत्रिमंडल में किस तरह का फेरबदल होगा, इस बारे में सरकारी सूत्रों ने कुछ नहीं बताया।

एक सूत्र ने बताया, "यह पवार पर निर्भर करता है कि वह कौन सा मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं। पवार से वापस लिया गया मंत्रालय किसी कांग्रेस सांसद को मिल सकता है। कांग्रेस में इस बारे में चर्चा शुरू हो गई है।" राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पवार ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि वह अपनी पार्टी को अधिक समय देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उपयुक्त समय पर उनसे इस मामले पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों पवार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+