हरियाणा-पंजाब में बाढ़ से 11 की मौत

पानी के कारण गीली तारों और बिजली के खंबों से करंट लगने से पंजाब में छह लोगों की जबकि हरियाणा में पांच लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को बाढ़ में बह गए लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को भोजन, पानी और अन्य असुविधाओं को सामना करना पड़ रहा है।
पढ़ें: बिहार में सूखे की आशंका
बाढ़ की मार झेल रहे कुरुक्षेत्र जिले के कृष्णलाल का कहना है, "प्रशासन से कोई भी हमारी मदद के लिए नहीं आया है। कुछ इलाकों में 3 से 5 फीट पानी जमा हो गया है। हम बच्चों के साथ छत पर समय काट रहे हैं। न बिजली है न पानी। सरकार मदद करने में और राहत पहुंचाने में पूरी तरह असफल रही है।"
इस बीच बांधों के टूटने और नहरों में दरार पड़ने से कई और क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आकर डूब गए हैं। राहत व बचाव कार्य के लिए हरियाणा के कैथल जिले में सेना बुलाई गई है। कुरुक्षेत्र जिले के दारसी गांव में सतलुज-यमुना लिंक नहर में आई ताजा दरार के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन में धान और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है जबकि सैकड़ों गांव वाले प्रभावित हुए है।
उधर, पंजाब के संगरूर जिले में घग्गर नदी में ही टूट पड़ गई है। इससे खेतिहर जमीनों को खासा नुकसान हुआ है। हरियाणा के शाहाबाद में पानी और बिजली की आपूर्ति न होने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह एनएच-1 राजमार्ग (नई दिल्ली-अंबाला-चण्डीगढ़) को जाम कर दिया।
जाम की वजह से व्यस्त एनएच-1 मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications