कश्मीर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

श्रीनगर में कानून एवं व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना की 17 टुकड़ियों ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया। श्रीनगर में मंगलवार को भीड़ और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बुधवार को लागू किए गए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है और उनसे सिर्फ आपात स्थिति में अपने इलाके में तैनात पुलिस बल से संपर्क करने के बाद ही बाहर निकलने को कहा गया है।"
अधिकारी ने बताया, "असामाजिक तत्वों से नागरिकों के जान-माल की हिफाजत करने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है और जरूरत न रहने पर एक मिनट भी लागू नहीं रहेगा।" उत्तरी कश्मीर के सोपोर, बारामूला, कुपवाड़ा, हंडवारा तथा दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, कोइमोह, पुलवामा और काकपोरा में गुरुवार को भी कर्फ्यू जारी है।












Click it and Unblock the Notifications