'पाकिस्तान में बनी थी न्यूयार्क सबवे हमले की साजिश'

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के प्रमुख शहर न्यूयार्क के एक सबवे को अप्रैल, 2009 में उड़ाने की कोशिश की पूरी साजिश पाकिस्तान में बैठे अलकायदा के आकाओं ने रची थी। अमेरिकी जांच अधिकारियों ने अदालत में यह दावा किया है।

न्याय विभाग की ओर से यह घोषणा की गई कि बुधवार को अलकायदा के एक शीर्ष आतंकवादी अदनान अल शुक्रिजुमा और इस संगठन के तीन अन्य लोगों पर इस विफल हमले से जुड़े अभियोग लगाए गए हैं।

इन आतंकवादियों पर लगाए गए अभियोगों के अनुसार शुक्रिजुमा ने इस विफल हमले के लिए अफगानी मूल के अमेरिकी नागरिक नजीबुल्लाह जाजी को तैयार किया था। बीते सात वर्षो से शुक्रिजुमा की तलाश की जा रही है। आतंकवादियों के निशाने पर ब्रिटेन का शहर मैनचेस्टर भी था। इस मामले में नजीबुल्लाह और जरीन अहमदजई नाम के एक अन्य आतंकवादी ने अपने गुनाह भी कबूल कर लिए हैं।

अमेरिकी अभियोजन पक्ष का कहना है, "न्यूयार्क सबवे को उड़ाने की साजिश पाकिस्तान में अलकायदा के सदस्यों ने रची थी और पश्चिमी दुनिया में मौजूद इसी आतंकवादी संगठन के सदस्यों का इस्तेमाल किया गया।"

इस हमले को अंजाम देने के समय शुक्रिजुमा का साथी सालेह अल सोमाली पाकिस्तान के पेशावर शहर से हमलावरों के संपर्क में था। पाकिस्तान में बैठे षड्यंत्रकारियों ने 24 साल के नजीबुल्लाह को हमले की साजिश का पूरा खाका ईमेल के जरिए भेजा था। इसी ईमेल अकाउंट से ब्रिटेन के मैनचेस्टर में आबिद नसीर नाम के आतंकवादी को भी हमले से जुड़े विवरण भेजे गए थे।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि नसीर नवंबर, 2008 में पेशावर में था। दूसरी ओर नजीबुल्लाह इसी साजिश के सिलसिले में पाकिस्तान के कबायली इलाके में गया था जहां उसने और स्कूल के दिनों उसके दो साथियों ने प्रशिक्षण लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+