पाकिस्तान में 15 आतंकवादी ढेर
पेशावर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली ओरकजई इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में 15 आतंकवादी मारे गए और 10 घायल हो गए।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ओरकजई के ऊपरी इलाके दाबोरी, खादीजई, मामोजई और मुल्ला बदाई में लड़ाकू विमानों से किए गए हमले में 15 आतंकवादी मारे गए।
गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों के भीतर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आतंकवादियों के 170 ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है और अभी तक 1,400 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications