सड़क हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत
हादसा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में वाराणसी-इलाहाबाद मार्ग पर हुआ। हंडिया थाना प्रभारी बी. एल. रावत ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक सहित सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
रावत ने बताया कि सभी श्रद्धालु भदोही जिले के रहने वाले थे और कौशांबी जिले में स्थित मशहूर कड़े मानिकपुर (शीतला देवी धाम) दर्शन के लिए जा रहे थे। जीप में पांच महिलाओं सहित कुल 14 लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक ट्रक का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications