नक्सली बंद (छत्तीसगढ़) : कांग्रेसी नेता के संबंधी की हत्या

रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर नक्सलियों ने बुधवार देर रात करीब एक बजे स्थानीय कांग्रेस नेता अवधेश सिंह गौतम के आवास और थाने पर एक ही समय पर धावा बोला। हमले में नेता के नजदीकी रिश्तेदार संजय सिंह और एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गौतम की पत्नी को मामूली चोट आई है जबकि उनका बेटा और परिवार के एक अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हैं। इन लोगों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वास रंजन ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ी। कम से कम तीन नक्सली उस समय मारे गए जब नकुलनार स्थित राजनीतिज्ञ के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। एक अन्य नक्सली थाने पर हुए हमले के दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।"

रंजन ने कहा कि नक्सलियों ने कांग्रेसी नेता के घर को चारों ओर से घेर लिया और अंधाधुंध गोलीबारी की। गौतम पेशे से ठेकेदार भी हैं और वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। वह कांग्रेस की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता महेंद्र करमा के सहयोगी हैं।

गुरुवार तड़के नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र में कई स्थानों पर नक्सलियों ने विभिन्न सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर गोलीबारी की। कांकेर जिले के रोवघाट में एक थाने को निशाना बनाया गया।

गौरतलब है कि नक्सलियों ने अपने नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में दो दिवसीय बंद का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ में बंद के दूसरे दिन भी जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+