दिल्ली में जारी रहेगी बारिश
दिल्ली में बुधवार को भारी बारिश हुई। इसकी वजह से मीलों तक यातायात जाम रहा।
भारतीय रेलवे में काम करने वाली अर्चना कौल ने कहा, "हम बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैं खुश हूं कि सुबह बारिश नहीं हुई। इसकी वजह से कार्यालय पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार को मानसून ने दस्तक दी, जो अपने तय समय से छह दिन की देरी से पहुंचा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राजधानी में 116.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 23 फीसदी अधिक है।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो बुधवार के तापमान से दो डिग्री कम है।
राजधानी में बुधवार सुबह तक कुल 21.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications