जगनमोहन ने शुरू की 'उदार्पु' यात्रा, जुट भीड़ (लीड-1)

हैदराबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशों की अनदेखी करते हुए पार्टी सांसद जगनमोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 'उदार्पु' यात्रा शुरू की। उन्होंने यह यात्रा लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने दिवंगत पिता एवं मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के जन्मदिन पर शुरू की है।

सीमा का उल्लंघन न करने की केंद्रीय नेतृत्व की चेतावनी के बावजूद युवा नेता ने पिछले वर्ष हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपने पिता के दिवंगत होने के सदमे से मरे लोगों के परिवारों को सांत्वना देने के लिए तीन दिवसीय यात्रा शुरू की।

विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान जगन परिवारों से मिल रहे हैं, उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और उनके साथ समय बिता रहे हैं। वह शोकसंतप्त परिवारों के साथ भोजन भी कर रहे हैं।

यात्रा में किसी मंत्री या विधायक के शामिल नहीं होने के बावजूद कडापा के सांसद जगन से शहरों और गांवों में लोग बड़ी संख्या में मिले।

पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व कुछ दिनों के भीतर उनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकती है, क्योंकि लोगों की सहानुभूति हासिल करने का जगन का प्रयास उसे मंजूर नहीं है।

यात्रा की शुरुआत में इचतापुरम कस्बे में हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए सड़कों के दोनों ओर और मकानों की छतों पर खड़े थे।

उन्होंने अपने दिवंगत पिता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया तथा वाईएसआर ने वर्ष 2003 में अपनी 68 दिवसीय पदयात्रा जिस स्थान पर समाप्त की थी, वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वाईएसआर की मौत की खबर के सदमे से मरे लोगों के परिजनों को सांत्वना देने रवाना होने से पहले युवा नेता ने भारी भीड़ को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, "मैं अकेला नहीं हूं। मेरे पिता एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं।"

यात्रा शुरू करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की कांग्रेस नेतृत्व की चेतावनी का जगनमोहन ने कोई उल्लेख नहीं किया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनको यात्रा शुरू नहीं करने की सलाह दी थी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसया ने मंत्रियों और विधायकों को जगनमोहन की यात्रा से दूर रहने को कहा है।

बुधवार शाम को रोसैया ने कहा कि पार्टी आला कमान यात्रा नहीं, वरन उसके तरीके के खिलाफ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+