जनजाजीय मामलों के निपटारे के लिए बनेगा पैनल
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने हाल ही में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई एक बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनजातीय सलाहकार परिषद के गठन के बारे में बात की।
अधिकारी ने बताया, "बैठक के दौरान भूरिया ने इस परिषद में गृह, कृषि, पर्यावरण एवं वन, महिला एवं बाल विकास युवा एवं खेल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मानव एवं संसाधन विकास को भी शामिल करने की बात कही।"
उन्होंने बताया कि इस परिषद में मौजूदा योजनाओं की समीक्षा करना भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications