लखनऊ : विधायक निवास में युवक की हत्या
लखनऊ, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ के राजेंद्र नगर इलाके स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन विधायक निवास में बुधवार देर रात एक फाइनेंसर की पैसे के लेन-देन को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोलीमार कर हत्या कर दी गई।
विधायक निवास के फ्लैट नंबर 120 में रह रहे नारायण शुक्ला और उसके तीन व्यवसायी भाइयों ने एक निजी कंपनी के फाइनेंसर शलभ शर्मा (32) की कथित तौर पर गोलीमार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
नाका हिंडोला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि नारायण शुक्ला की पैसों के लेन-देन को लेकर शलभ से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर चार भाइयों में से किसी एक ने शलभ को गोली मार दी।
चौहान ने कहा कि यह जांच का विषय है कि चारों भाई विधायक निवास में कैसे रह रहे थे। आरोपी भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications