नक्सली बंद : जनजीवन प्रभावित, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में हिंसा (लीड-1)

झारखण्ड में नक्सलियों ने एक रेलवे स्टेशन की इमारत और पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया गया। धनबाद रेलवे स्टेशन के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमरेंद्र दास ने बताया, "दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों ने हेगारा रेलवे स्टेशन की इमारत और निचितपुर के निकट पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।"

दास ने बताया कि नक्सलियों के इस वारदात के बाद से एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं। हेगारा रेलवे स्टेशन पर 100 से 120 से अधिक नक्सलियों ने करीब 1.45 बजे धावा बोलकर डायनामाइट से स्टेशन की इमारत उड़ा दी।

इस बंद को देखते हुए राज्य के रेल अधिकारियों ने सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी है। एक अन्य घटना के मुताबिक नक्सलियों ने रांची से 190 किलोमीटर दूर धनबाद जिले में निचितपुर हाल्ट के निकट अप और डाउन दोनों पटरियों को विस्फोट से उड़ा दिया।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हथियारबंद नक्सलियों ने कांग्रेस नेता अवधेश सिंह गौतम के घर पर धावा बोलकर उनके एक नजदीकी रिश्तेदार हत्या कर दी और एक समर्थक को घायल कर दिया। लगभग इसी समय नक्सलियों ने यहां एक रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाया। यहां सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार नक्सली मारे गए।

उधर, बंद का असर शहरी इलाकों में ना के बराबर रहा। उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के दूरदराज के इलाकों में इस बंद का असर दिखा है। लंबी दूरी की बसें सड़कों से नदारद हैं। बंद की वजह से सुरक्षा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+