नक्सली बंद : कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार की हत्या
रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर नक्सलियों ने स्थानीय कांग्रेस नेता अवधेश सिंह गौतम के आवास और एक पुलिस स्टेशन पर देर रात एक बजे एक ही समय पर धावा बोला। इस हमले में नेता के नजदीकी रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि उनके एक समर्थक को बुरी तरह घायल कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्वास रंजन ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ी। कम से कम तीन नक्सली उस समय मारे गए जब राजनीतिज्ञ के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। एक अन्य नक्सली थाने पर हुए हमले के दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।"
नक्सलियों ने अपने नेता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में दो दिवसीय बंद का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications