असम में पटरी पर विस्फोट, एक मरा, 7 घायल (लीड-1)
गुवाहाटी, 8 जुलाई (आईएएनएस)। असम के कोकराझार जिले में गुरुवार तड़के पटरी पर हुए विस्फोट की वजह से गरीब रथ एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना देर रात 2.15 बजे कोकराझार के बाबुबिल इलाके की है। विस्फोट के कारण गुवाहाटी से कोलकाता जा रही गरीब रथ एक्स्रपेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।
पुलिस ने इस विस्फोट के लिए प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) को जिम्मेदार बताया है। एक अधिकारी ने बताया, "एनडीएफबी ने रेलगाड़ी के पहुंचने से पहले पटरी पर विस्फोटक लगा दिया था जिससे यह विस्फोट हुआ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications