बिहार में गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पटना में गुरुवार की सुबह तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.8, गया का 27.3 और पूर्णिया का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने गुरुवार को बताया कि राज्य में मानसून के कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो पा रही है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications