कैलीफोर्निया में भूकंप
लास एंजेलिस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलीफोर्निया प्रांत के दक्षिणी इलाके में बुधवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप वैश्विक समयानुसार बुधवार रात 11.53 बजे आया। लास एंजेलिस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications