भारतीयों के लिए वीजा नियम आसान बनाएगा मलेशिया
क्वालालंपुर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मलेशिया के प्रधानमंत्री नाजिब रजक ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने आव्रजन विभाग को निर्देश दिया है कि भारतीयों को मलेशिया आने के लिए वीजा नियमों को आसान बनाया जाए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मलेशिया-भारत व्यापार सम्मेलन के दौरान नाजिब ने कहा कि विभाग भारत में कुछ और कार्यालय खोलेगा ताकि मलेशिया आने वाले भारतीयों को वीजा प्राप्त करने में आसानी हो।
नाजिब के मुताबिक मलेशिया और भारत के बीच हर सप्ताह 100 से ज्यादा उड़ानें संचालित हो रही हैं।
मलेशिया की सरकारी विमानन कंपनी मलेशिया एयरलाइन दोनों देशों के बीच सप्ताह में 30 उड़ानें संचालित करती है। मलेशिया की सस्ती विमानन सेवा कंपनी एयर एशिया दोनों देशों के बीच सप्ताह में 63 उड़ाने संचालित कर रही है।
मलेशिया के लिए भारत 10 बड़े पर्यटक स्रोतों में से एक है। पिछले साल भारत से 5,90,000 पर्यटक मलेशिया पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications