प्रेमिका की हत्या में पचेको गिरफ्तार
पणजी, 8 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के पूर्व पर्यटन मंत्री मिक्की पचेको को उनकी 28 वर्षीय प्रेमिका की संदिग्ध हालात में हुई मौत के सिलसिले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक को अस्पताल में तब गिरफ्तार किया गया, जब अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अब और चिकित्सा की जरूरत नहीं है।
अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद पचेको ने यह बताते हुए खुद को अस्पताल में भर्ती कराया था कि वह उच्च रक्तचाप और पीलिया से ग्रस्त हैं।
पचेको और उनके सहयोगी लिंडोन मोंटेरियो के खिलाफ नादिया तोरादो की संदिग्ध हालत में मौत के बाद संदेह के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। नादिया की मौत 30 मई को चूहे की दवा खाने से हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications