कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "जम्मू एवं कश्मीर मसले पर सरकार हर हाल में विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करे और वहां चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान कड़ी चौकसी बरते, क्योंकि यात्रा की अवधि के दौरान तनाव पैदा करना अलगाववादियों का एक प्रमुख उद्देश्य है। सरकार को यह भी समझ लेना चाहिए कि घाटी के लोग अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों की यात्रा के पक्षधर हैं।"
उन्होंने इन विरोध प्रदर्शनों में पाक के हाथ होने के बारे में कहा कि पाक एजेंसियों की भूमिका के बारे में सरकार को पता लगाना चाहिए क्योंकि पिछले एक वर्ष के दौरान पाक एजेंसियों ने ऐसे विरोध प्रदर्शनों के लिए 50 करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च किए हैं।
जावडेकर ने कहा कि इस समय जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोटक स्थिति उसी स्तर पर पहुंच गई है, जो 1963-64 में हजरत बल विवाद के दौरान देखने में आई थी। उस समय भी सेना को अपनी भूमिका निभानी पड़ी थी और आज भी सेना को अपनी भूमिका निभानी पड़ रही है। कश्मीर की तनावपूर्ण स्थिति पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) तथा नेश्नल कांफ्रेस दोनों के द्वारा अपनाए जा रहे स्पर्धात्मक संप्रदायवाद की राजनीति और केन्द्र सरकार द्वारा समय पर कार्रवाई न किए जाने का परिणाम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications