जासूसों की अदला-बदली की बातचीत में तेजी

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार 'लास एंजेलिस टाइम्स' ने खबर दी कि पांच रूसी संदिग्धों को बुधवार को बोस्टन और वर्जीनिया से न्यूयार्क स्थानांतरित किया गया, जहां ये न्यूयार्क में मौजूद पांच अन्य संदिग्धों से मिलेंगे।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार बुधवार को पांच संदिग्धों की बोस्टन और अर्लिगटन, वर्जीनिया में पेशी को निरस्त कर दिया गया।

इतर-तास समाचार एजेंसी के अनुसार परमाणु विशेषज्ञ और दोषी जासूस इगोर सुतयागिन को उत्तरी रूस के एक दंड शिविर से मास्को स्थानांतरित किया गया। बुधवार को जासूस की अदला-बदली के संकेत शीत युद्ध के समय जैसा ही था।

उनके वकील एन्ना स्तावितस्काया ने कहा 45 वर्षीय इगोर व अन्य जासूसों के साथ अदला-बदली की जा सकती है।

अपने बेटे से मिलने के बाद इगोर की मां ने लास एंजेलिस टाइम्स से कहा कि उसे मास्को रवाना कर दिया गया था और उससे जासूसी की बात कबूलने को कहा गया है। इसलिए वह अदला-बदली का हिस्सा बन सकता है।

मास्को की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2006 से रूस की एक जेल में 13 साल के लिए सजा काट रहे डबल एजेंट सर्गेई क्रीपाल को भी इस अदला-बदली में शामिल किया जा सकता है।

अमेरिका और रूस के अधिकारियों ने इन र्पिोर्टों पर प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है। रूसी दूतावास में राजदूत और एक उच्च अमेरिकी राजनयिक के साथ हुई एक बैठक से संभावित अदला-बदली की चर्चाओं में तेजी आई है।

अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो ने जून की आखिर में 10 संदिग्ध जासूसों को गिरफ्तार किया था। साइप्रस में जमानत लेने के बाद 11वां संदिग्ध पिछले सप्ताह लापता हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+