गुस्साए मेयर ने ताना मारने वाले की हत्या की

समाचार एजेंसी ईएफई ने ओक्साका राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के हवाले से बताया कि मंगलवार रात की गोलाबारी के बाद सान प्रेडो टोटोलापान के मेयर गेराडरे जर्किन डियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जर्किन इंस्टीट्यूशनल रिवॉल्यूशनरी पार्टी (पीआरआई) से संबंधित हैं। रविवार को हुए चुनाव में कंजरवेटिव नेशनल एक्शन पार्टी (पीएएन) और डेमोक्रेटिक रिवॉल्यूशन पार्टी (पीआरडी) के गठबंधन के उम्मीदवार ने पीआरआई के उम्मीदवार को हरा दिया था।

पीआरआई ने ओक्साका में आठ दशक तक शासन किया है।

पीआरडी के एक सदस्य और उसके साथी ने जर्किन के गवर्नर बनने की दौड़ में हार गई पार्टी से संबंध रखने के लिए उनका मजाक उड़ाया था। उनके तानों से गुस्साए जर्किन ने तीन बार गोली चलाकर पीआरडी सदस्य की हत्या कर दी जबकि उनके साथी को जख्मी कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+