हरियाणा और पंजाब में नदियां टूटी, नहरों में दरार (लीड-1)

चण्डीगढ़ से 20 किलोमीटर दूर खरार शहर में तीन युवक बाढ़ के पानी में बह गए। ज्ञात हो कि 30 घंटे के विराम के बाद हुई भारी बारिश में हरियाणा के अंबाला और कुरुक्षेत्र के कई इलाके गुरुवार दोपहर बाढ़ के पानी में डूब गए।

दोनों जिलों में सेना राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। कुरुक्षेत्र जिले के दारसी गांव में सतलुज-यमुना लिंक नहर में आई ताजा दरार के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन में धान और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है जबकि सैकड़ों गांव वाले प्रभावित हुए है।

कैथल जिले के घग्गर नदी में भी टूट पड़ने से आसपास के क्षेत्र डूब गए। कुरुक्षेत्र और अंबाला के बाद यह हरियाणा का तीसरा जिला है जो बाढ़ से प्रभावित हुआ है। घग्गर और तंगरी तथा नरवाना नहर के तटबंधों में दरारें पड़ जाने से पिछले तीन दिनों से आसपास के इलाके पानी में डूबे हैं।

कैथल प्रशासन ने जिले के बाढ़ प्रभावित सात गांवों में राहत व बचाव कार्य के लिए सेना बुलाई गई है।

कैथल के उपायुक्त अमनीत पी. कुमार ने कहा, "बाढ़ से इन गांवों के 5,000 निवासी प्रभावित हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "घग्गर नदी गुहला में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अधिकांश आबादी को सुरक्षित स्थानों में पहुंचा दिया गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच भेजन उपलब्ध कराने के लिए गैरसरकारी संगठनों को कहा गया है।"

उधर, पंजाब के संगरूर जिले में घग्गर नदी में ही टूट पड़ गई है। इससे खेतिहर जमीनों को खासा नुकसान हुआ है।

इससे पहले अंबाला जिले में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। गैर सरकारी सूत्रों ने मरने वालों की संख्या पांच बताई है।

जिले के उपायुक्त एस. पी. स्रोव ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को 200,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा अंबाला के 'रेड क्रॉस' ने भी 100,000 रुपये की मदद मुहैया कराने की घोषणा की है।

स्रोव ने बताया, "जिले के अधिकतर इलाकों में हालात में सुधार है और जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।"

उन्होंने बताया, "सतलुज-यमुना लिंक नहर में जलस्तर अभी तक खतरे के निशान से ऊपर है हालांकि कोई नई दरार नहीं पड़ी है। "

अंबाला में सोमवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाधित हुई बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो पाई है।

धुलकोट विद्युत उपकेंद्र में पानी घुस जाने की वजह से अधिकारियों ने बिजली की आपूर्ति रोक दी है। वहां मुख्य अभियंता वी. के. गुप्ता ने बताया, "उपकेंद्र के अंदर पानी घुस जाने की वजह से काम करने में दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। हमारे अधिकारी पानी को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं ताकि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके।"

जिले में गुरुवार को रेल यातायात बाधित रहा। इसके कारण रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंसे रहे।

हरियाणा के शाहाबाद में पानी और बिजली की आपूर्ति न होने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह एनएच-1 राजमार्ग (नई दिल्ली-अंबाला-चण्डीगढ़) को जाम कर दिया।

जाम की वजह से व्यस्त एनएच-1 मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि अंबाला-दिल्ली रेलखंड से होकर जाने वाली रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन कर उन्हें सहारनपुर के रास्ते निकाला जा रहा है। शाहबाद कस्बे के निकट कुछ जगहों पर रेलवे पटरियां पानी में डूब गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+