बच्चे को मिला बंदूक का लाइसेंस
पुलिस पिछले एक साल में 49 छोटी बंदूकोंऔर 18 वर्ष से कम उम्र के लिए अन्य बंदूकों के लाइसेंस जारी कर चुकी है। इनमें एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है जिसे लाइसेंस दिया जा चुका है।
हथियार रखने के खिलाफ अभियान चलाने वाले जल्द ही इस कानून में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मुहैया कराए गए लाइसेंस का ब्योरा सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के तहत जारी किया था।
इस दौरान खुलासा हुआ कि देश में एक साल में छोटी बंदूकों की संख्या 353 से बढ़कर 1,095 हो गई है, जबकि अन्य बंदूकों के लाइसेंस 342 से बढ़कर 590 हो गए।
गौरतलब है कि ब्रिटेन में मौजूदा नियमों के मुताबिक वयस्कों की तरह बच्चे भी बंदूकों के लाइसेंस हासिल कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications