असम में श्रंखलाबद्ध विस्फोटों में 1 की मौत (लीड-3)

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार तड़के सुबह करीब सवा दो बजे गुवाहाटी से कोलकाता जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए एक शक्तिशाली विस्फोट के कारण गाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

यह विस्फोट असम के गुवाहाटी से 270 किलोमीटर दूर पश्चिम में कोकराझार जिले में बावूबिल नामक स्थान पर किया गया। इस घटना में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

इस घटना में मारे गए बच्चे की शिनाख्त दुरलव चेतिया के रूप में हुई है। बच्चे के माता-पिता को सुरक्षित बचा लिया गया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य प्रवक्ता एस. हाजोंग ने आईएएनस को बताया, "इस घटना में रेलगाड़ी के चालक और कुछ अन्य यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। विस्फोट की वजह से छह डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए।"

पुलिस ने इस विस्फोट के लिए प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) को जिम्मेदार बताया है।

पुलिस का कहना है कि एनडीएफबी के सदस्यों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। एक अधिकारी ने बताया, "एनडीएफबी ने रेलगाड़ी के पहुंचने से पहले एक पुल पर विस्फोटक लगा दिया था और उन्होंने रिमोट कंट्रोल के जरिए यह विस्फोट किया।"

पुलिस ने कहा, "विस्फोट के कारण इंजन और पहले कोच को ही ज्यादा नुकसान पहुंचा है इसके बाद वाले कोच केवल पटरी से उतरे हैं। पुल पर गाड़ी की गति काफी धीमी होने के कारण भी विस्फोट से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।"

कोकराझार जिले के पुलिस प्रमुख पी. के दत्ता ने आईएएनएस से कहा, "एनडीएफबी के करीब 25 उग्रवादी इस विस्फोट की साजिश में शामिल हैं।"

गौरतलब है कि असम सरकार ने बुधवार को खुफिया सूचनाओं के आधार पर अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद यह विस्फोट हुआ।

रेलवे ने बुधवार को हमले की आशंका के चलते रात में लंबी दूरी की छह रेलगाड़ियों को रद्द या निलंबित किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एनडीएफबी के रेडियो सिग्नल डिकोड होने पर उनके द्वारा पूरे असम में रेलगाड़ियों, पुलों और सार्वजनिक स्थानों पर हमले की बड़ी योजना का पता चला था।

पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने कहा, "निश्चित रूप से एनडीएफबी असम में हिंसा की वारदातें अंजाम देने की कोशिश कर रहा है, हम पूरी तरह सतर्क हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+