संसद का मानसून सत्र 26 जुलाई से
नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। संसद का मानसून सत्र आगामी 26 जुलाई से आरंभ होगा और यह 27 अगस्त तक चलेगा।
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। इसके 27 अगस्त को समाप्त होने की संभावना है।
विपक्षी दलों के रुख को देखते हुए मानसून सत्र के हंगामेदार होने के प्रबल आसार हैं। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भारत बंद का सफल आयोजन कर चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सहित तमाम विरोधी दलों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे इस मुद्दे पर संसद में हंगामा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications