कर्नाटक उच्च न्यायालय में महिला वकील की हत्या
क्यूबॉन पार्क पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक जगदीश ने आईएएनएस को बताया कि 28 वर्षीय वकील राजू ने कनिष्ठ वकील 25 वर्षीय नवीना पर चाकू से कई बार हमला करके उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने गर्दन पर वार करके और जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसने पेट में भी चाकू घोंपने का प्रयास किया।
नवीना को तुरंत एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
राजू को आपातकालीन चिकित्सा के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गहन चिकित्सा चल रही है।
जगदीश ने बताया, "प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक जब राजू को पता चला कि नवीना एक साल के प्रेम संबंध के बाद भी किसी और पुरुष से मिलती-जुलती है तो उसने गुस्से में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।"
यह घटना अदालत में कोर्ट हॉल नंबर चार के बाहर दोपहर दो बजे हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications