डॉल्फिन से ऑटिज्म पीड़ित बच्चों का इलाज
ऑटिज्म एक तंत्रिका तंत्र संबंधी विसंगति है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों का सामाजिक संपर्क और संचार कमजोर होता है और उनके व्यवहार में दोहराव देखा जाता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लियाओनिंग प्रांत के फुशहुन शहर के 'रॉयल ओशन वर्ल्ड' में जानवरों की देख-रेख करने वाले चेन रुजुन ने बताया कि इन डॉल्फिनों को जापान से 738,000 डॉलर में खरीदा गया है। एक महीने के अनुकूलन और प्रशिक्षण के बाद युवा मरीजों के इलाज के लिए इनका इस्तेमाल शुरु कर दिया गया है।
चेन कहते हैं, "'रॉयल ओशन वर्ल्ड' 2007 से ही ऑटिज्म पीड़ित बच्चों का इलाज कर रहा है। जब हमारे पास चिकित्सकों के रूप में तीन डॉल्फिनें थीं तब हम दो से 10 वर्ष उम्र तक के 20 से ज्यादा बच्चों का इलाज कर लेते थे।"
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चा महीने में कम से कम 12 बार पार्क में आता है और इलाज के तहत डॉल्फिन के साथ खेलता है। इस इलाज का असर इस पर निर्भर करता है कि बच्चे ने डॉल्फिन के साथ कितना समय बिताया।
पहले बच्चों का इलाज निशुल्क किया जाता था लेकिन इस इलाज की मांग बढ़ने के साथ अब इसके लिए प्रत्येक परिवार से प्रति माह 2,000 युआन लिए जाते हैं। गरीब परिवारों से कम शुल्क लिया जाता है।
चीन के शैनडोंग और गुआंगडोंग सहित अन्य प्रांतों के समुद्री पार्को में भी डॉल्फिन इलाज होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications