एनएच1 पर जाम, लोगों की मुश्किलें बढ़ी (लीड-1)

जाम की वजह से दिल्ली से जुड़े इस व्यस्त राजमार्ग (नई दिल्ली-अंबाला-चण्डीगढ़) एनएच-1 मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले मूसलाधार बारिश की वजह से घग्गर और तंगरी तथा नरवाना नहर के तटबंधों में दरारें पड़ जाने से पिछले तीन दिनों से पानी में डूबे हैं।

कुरुक्षेत्र के उपायुक्त पंकज अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "हम हालात को समझ रहे हैं और हम इस क्षेत्र की परिस्थतियों को बेहतर जानते हैं। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए बिजली की आपूर्ति रोकी गई है। बिजली स्टेशनों में पानी भर गया है।"

अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अभियंता ने पांच-छह घंटों के भीतर बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाने का आश्वासन दिया है।

अग्रवाल ने बताया, "विरोध शांतिपूर्ण है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि इस व्यस्ततम मार्ग पर यातायात बाधित न होने पाए।"

गौरतलब है कि अंबाला-दिल्ली रेलखंड से होकर जाने वाली रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन कर उन्हें सहारनपुर के रास्ते निकाला जा रहा है। शाहबाद कस्बे के निकट कुछ जगहों पर रेलवे पटरियां पानी में डूब गई हैं।

इस क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से गत तीन दिनों में अंबाला डिवीजन में रेल यातायात बुरी तरह से बाधित हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+