शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 181 अंक ऊपर (राउंडअप)
मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 180.70 और निफ्टी 55.75 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 180.70 अंकों (1.03 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,651.73 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,728.37 के ऊपरी और 17,536.48 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 55.75 अंकों (1.06 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,296.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,320.50 के ऊपरी और 5,242.00 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 63.08 अंकों (0.88 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,252.21 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 59.02 अंकों (0.64 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,235.68 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी), रियल्टी और आईटी के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी के शेयर मूल्य में 1.97 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 1.61 प्रतिशत और आईटी के शेयर मूल्य में 1.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें स्टरलाइट इंड्स (3.55 प्रतिशत), भारतीय स्टेट बैंक (2.29 प्रतिशत), हिंडाल्को इंड्स (2.08 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.96 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (1.89 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें एसीसी (0.99 प्रतिशत ), एनटीपीसी (0.57 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.51प्रतिशत), जिंदल स्टील (0.43 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रा (0.41 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1757 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1163 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications