कंपनी मामलों का मंत्रालय चलाएगा निवेशक जागरुकता अभियान

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "बचत करने वाले घरों की काफी संख्या है। भारतीय परिवार अपनी इस बचत को कंपनी क्षेत्र में निवेश करके अपनी धनराशि में बढ़ोतरी कर सकते हैं।"

मंत्रालय के मुताबिक भारत में कुल जनसंख्या के केवल एक फीसदी लोग ही कंपनी क्षेत्र में निवेश करते हैं जबकि विकसित देशों में 15 प्रतिशत लोग इस क्षेत्र में निवेश करते हैं।

मंत्रालय निवेशकों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संस्थानों, व्यापार एवं उद्योग संगठनों, स्टॉक एक्सचेंज, सेबी और भारतीय रिजर्व बैंक के साथ साझेदारी कर रहा है।

इसी महीने की 13 तारीख से इस अभियान की शुरूआत पांच बड़े शहरों कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू और चेन्नई में इंडिया इन्वेस्टर सप्ताह मनाकर की जाएगी।

इस अभियान में फिक्की, सीआईआई और एसोचैम के अलावा साउदर्न इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री प्रमुख आयोजक रहेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि वह इस सप्ताह के दौरान देश की 12 भाषाओं में निवेश के बारे में जानाकारियां देने वाली बेवसाइट जारी करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+