लास एंजेलिस का सीरियल किलर गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सीरियल किलर लॉनी डेविड फ्रेंकलिन जूनियर उर्फ 'ग्रिम स्लीपर' को बुधवार को उनके दक्षिणी लास एंजेलिस स्थित घर से हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक इस सीरिलय किलर को पकड़ने के लिए एक नई डीएनए तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।
'ग्रिम स्लीपर' ने 1985 से 2007 के बीच कुल 11 लोगों की हत्या की। इनमें 10 महिलाएं और एक पुरूष शामिल है।
आरोपी शहर से कचरा इकट्ठा करने वाला एक पूर्व कर्मचारी थी। इससे पहले वह लास एंजेलिस पुलिस विभाग में एक गेराज में काम करता था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 'फैमिलियल' डीएनए तकनीक का इस्तेमाल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications