दुनिया के सबसे मोटे शख्स की मौत
समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार दक्षिणी लंदन के क्रायोडॉन में डेविड की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के एक सूत्र ने बताया,"डेविड बहुत भारी-भरकम थे, लेकिन वह एक अच्छे इंसान थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनको अपना वजन घटाने की चेतावनी दी थी, परंतु तब तक देर हो चुकी थी।"
सूत्र ने बताया, "हम डेविड के शरीर के आकार को देखकर अचंभित थे। हमारे लिए वह फिल्म में दिखने वाले शख्स की तरह थे।"
सूत्र ने बताया, "डेविड अपने आप नहा नहीं पाते थे और वह बाथरुम तक चल कर नहीं पाते थे। "
डेविड ने एक बार चिकित्सकों से बताया था कि वह खाना बंद नहीं सकते। ब्रिटेन के पॉल मेसन द्वारा अपना वजन 127 किलोग्राम घटाकर 317 किलोग्राम तक ले जाने के बाद वह दुनिया के सबसे मोटे व्यक्ति बन गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications